चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अगले महीने अर्जेंटीना में मुलाकात होगी। भारत में चीन के राजदूत लुओ हुई ने इसकी जानकारी दी। लुओ ने अफगान राजनयिकों के लिए भारत-चीन के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान बताया कि दोनों नेता जी-20 समिट के दौरान मिलेंगे।
चीन के राजदूत ने कहा कि यह कार्यक्रम अफगानिस्तान पर चीन-भारत सहयोग की दिशा में पहला कदम है तथा भविष्य में यह और अधिक गहरा होगा। उन्होंने बताया कि चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे।
बता दें कि मोदी और चिनफिंग की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बीते दिनों डोकलाम में 73 दिनों तक चले सैन्य गतिरोध के बाद भारत और चीन अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी और शी इस वर्ष दो अनौपचारिक भेंट कर चुके हैं। पहली मुलाकात जून में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के दौरान वुहान में और दूसरी मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान जुलाई में हुई थी।
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग
हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा
अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!
एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग...
छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश
भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि...
हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे
सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
