छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा में मंगलवार की सुबह सागर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर, साठिया घाटी के पास वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए का शव बरामद किया है। 4 वर्षीय मृत तेंदुआ नर प्रजाति का बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत का कारण सड़क पार करते हुए गाड़ी से कुचला जाना बताया जा रहा है। जिले के वन एसडीओ डॉ. मनीषा पुरवा, एमपी सिंह रेंजर बंडा जिला सागर मातहत टीम के साथ घटना स्थल पर आए और मुआयना करने के बाद पता चला कि तेंदुए की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। आगामी जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे...
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
