jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अन्नाद्रमुक को टूटते हुए देखने वालों का सपना पूरा नहीं हुआ: पलानीस्वामी

कोयंबटूर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि अन्नाद्रमुक को तोडऩे की कोशिश करने वालों और सत्ता में आने की चाह रखने वालों के सपने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बाद टूट कर बिखर गए हैं।  पलानीस्वामी ने शुक्रवार को शहर में एक कार्यक्रम में कहा कि पार्टी के दोनों संस्थापक दिवंगत एम जी रामचंद्रन और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता ने तमिलनाडु के लोगों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और उनके उत्थान के लिए काम किया।

- Install Android App -

पलानीस्वामी ने साधा दिनाकरण पर निशाना 
पलानीस्वामी ने स्पष्ट रूप से दिनाकरण पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जयललिता की मौत के बाद ‘कुछ विश्वासघातियों’ ने पार्टी को तोडऩे और अड़चनें पैदा कर सरकार को गिराने के लिए द्रमुक से हाथ मिलाया। हालांकि, ईश्वर और जयललिता के आशीर्वाद से ‘दुश्मनों’ को विश्वासघात और सरकार गिराने के प्रयास के लिए सही सजा मिली। उन्होंने कहा, ‘‘हम संगठन को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे जिसे दो महान आत्माओं ने विकसित किया।’’  दिनाकरण ने फैसले को अपने खेमे के लिए झटका मानने से इनकार किया है और इसे एक ‘अनुभव’ करार दिया। गौरतलब है कि मद्रास उच्च न्यायालय ने 18 विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले फैसले को बरकरार रखा है।