ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

अपहरण के आरोपी कानून मंत्री ने दिया इस्तीफा

मकड़ाई समाचार बिहार| नवगठित महागठबंधन सरकार को आज पहला झटका लगा है। राजद खेमे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवगठित महागठबंधन सरकार ने वो कानून मंत्री बनाए गए थे। हालांकि शपथ ग्रहण के दिन ही उनपर चल रहा अपहरण का एक पुराना केस सामने आया था। जिसके कारण वो विवादों में घिर गए थे। अपहरण के आरोप में विवाद के बाद बुधवार को ही कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। बुधवार देर शाम उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।जिस दिन बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रियों का शपथ चल रहा था, उसी दिन कार्तिकेय सिंह के शपथ ग्रहण के बाद उनपर चल रहे अपहरण केस की जानकारी सामने आई थी। अपहरण के उस केस में कार्तिकेय सिंह को जिस दिन कोर्ट में पेश होना था उस दिन वो राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस कारण कार्तिकेय सिंह के साथ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर भी भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने हमला किया था।हालांकि तब तेजस्वी सहित लालू प्रसाद ने भी कार्तिकेय सिंह का बचाव किया था।