jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अब इलाहाबाद नहीं कहिए ‘प्रयागराज’, राज्‍यपाल राम नाईक ने प्रस्‍ताव को दी मंजूरी

प्रयागराजः संगम नगरी इलाहाबाद का नाम अब आधिकारिक रूप से प्रयागराज हो गया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने नाम बदलने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी और तुरंत प्रभाव से यह आदेश लागू हो गया है।

- Install Android App -

ज्ञात हो कि, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखने की सिफारिश की थी। उनका कहना था कि इस शहर का प्राचीन नाम प्रयागराज ही था। सीएम ने कहा कि जब हम प्रयाग की बात करते हैं तो जहां दो नदियों का संगम होता है, वह अपने आप में एक प्रयाग हो जाता है। आपको उत्तराखंड में विष्णु प्रयाग, रुद्र प्रयाग, देव प्रयाग, कर्ण प्रयाग देखने को मिलेंगे।

सीएम ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली दो देव तुल्य पवित्र नदियां-गंगा और यमुना का संगम इस पावन धरती पर होता है तो स्वभाविक तौर पर यह सभी प्रयागों का राजा है, इसलिए यह प्रयागराज कहलाता है। ऐसे में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया जाना बिल्कुल सही है।