jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

अब एक शिफ्ट में चलेंगे स्कूल, शिक्षक बिना बताए नहीं हो सकेंगे गायब

जबलपुर : एक ही परिसर में दो शिफ्टों में चल रहे जिले के सरकारी स्कूल अब एक शिफ्ट में चलेंगे। स्कूल का डाइस कोड भी अब एक ही होगा। स्कूल की कमान परिसर में संचालित वरिष्ठ स्कूल के प्रिंसिपल या हेडमास्टर के हाथ में होगी। शिक्षक भी स्कूल से बिना बताए गायब नहीं हो पाएंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार लागू की गई ‘एक परिसर एक स्कूल’ की एकीकृत व्यवस्था लागू कर दी गई है।
जिले के 537 प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूलों को आपस में मर्ज कर दिया गया है। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने एकीकृत व्यवस्था के तहत दो शिफ्टों में लगने वाली स्कूलों को एक शिफ्ट में लगाने के आदेश जारी करते हुए व्यवस्था पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि एकीकृत व्यवस्था से सरकारी स्कूलों बदलेगी वहीं शैक्षणिक सुधार भी आएगा।

- Install Android App -

एक के हाथ में होगी सारे स्कूल की बागडोर
एक परिसर में चल रहे प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है। यदि किसी परिसर में प्राइमरी, मिडिल के साथ हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल संचालित हो रहा है,स्कूल की कमान हायर सेकण्डरी स्कूल के प्रिंसिपल संभालेंगे। यदि प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल चल रहा तो हाईस्कूल के प्रिंसिपल पूरी व्यवस्थाएं संभालेंगे। यदि प्राइमरी और मिडिल स्कूल चल रहे तो स्कूल की बागडोर मिडिल स्कूल के हेडमास्टर के हाथ में होगी।