jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

अब गैस त्रासदी के पीड़ितों ने कहा, ‘मुआवजा नहीं तो वोट नहीं

भोपाल: प्रदेश में 3 दिसंबर 1983 की रात हुई भयानक गैस त्रासदी के जख्म अभी तक भरे नहीं हैं, प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में गैस त्रासदी अब चुनावी मुद्दा बन गया है, 1984 में हुए इस दर्दनाक हादसे ने करीब 15,000 लोगों की जान ले ली थी।

इसी भयानक त्रासदी में पीड़ित हुए लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए अपने-अपने घर के सामने पोस्टर टांग दिए हैं, गैस कांड़ में पीड़ित लोगों ने यह आरोप लगाया है कि, हादसे के इतने साल बाद भी सरकार ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया है।
पोस्टर में लिखा गया है कि, राज्य में विधानसभा चुनाव में उसी पार्टी को वोट दिया जाएगा, जो सरकार में आने पर हमें मुआवजा देगी। पीड़ितों ने घर के बाहर यह लिखवाया है कि, ‘जो मुआवजा दिलवाएगा वोट वही ले जाएगा’।
गैस त्रासदी के पीड़ित ने कहा कि जो भी पार्टी वोट मांगने आएगी, हम उन्हें अपना स्टाम्प पेपर देंगे, उस पर वो लिखकर दें और वादा करेंगे तो हम उसी को वोट देंगे, ये भोपाल के गैस पीड़ितों की आवाज़ है

- Install Android App -

बता दें कि, 3 दिसम्बर 1984 की रात भोपाल में ‘यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड़’ नाम की कम्पनी के कारखाने से ‘मिथाइल आइसो साइनाइड’ नाम की जानलेवा गैस का रिसाव हुआ था।इसका उपयोग कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता था। इसकी चपेट में आने से करीब 15 हजार लोगों की जान चली गई थी, और करीब साढ़े 5 लाख लोग प्रभावित हुए थे, वहीं हज़ारों लोग विकलांग हो गए थे।

गैस इतनी जहरीली थी की, आज भी वहां की वायू स्वच्छ नहीं मानी जाती है, इस भयानक हादसे के बाद कंपनी के मालिक वॉरेन एंडरसन को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 6 घंटे के बाद ही उन्हें 2100$ के मामूली जुर्माने पर छोड दिया गया था।