jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अब चूल्हे में खाना पकाने के साथ चार्ज होगा मोबाइल फोन

मंडी: ग्रामीण क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले चूल्हे से अब मोबाइल फोन भी चार्ज किया जा सकता है। जे.पी. यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) के विद्यार्थी विभोर द्वारा बनाए गए मॉडल में चूल्हे की गर्मी से अब मोबाइल फोन को चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने आई.आई.टी. मंडी में हिमाचल प्रदेश की तीसरी साइंस कांग्रेस में अपना मॉडल प्रदर्शित किया, जिसे सब ने खूब सराहा। विभोर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या सबसे अधिक रहती है, जिस कारण लोगों को अपना मोबाइल फोन चार्ज करने में दिक्कत आती है। इसे देखते हुए एक ऐसा चूल्हा बनाया गया है, जिसमें खाना पकाने के साथ आप अपना मोबाइल फोन भी चार्ज कर सकते हैं।

- Install Android App -

बिजली जाने की समस्या से मिलेगी निजात
विभोर ने कहा कि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं, वहीं साथ ही बिजली की समस्या भी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहती है, ऐसे में चूल्हे के साथ हीट थर्मो इलैक्ट्रिक डिवाइस लगाई गई है, जिससे चूल्हे में खाना बनाने के साथ उसकी जो भी अतिरिक्त हीट होगी, उसके माध्यम से डिवाइस में कनैक्शन देकर उससे मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इस डिवाइस के माध्यम से एक एल.ई.डी. लाइट भी जलाई जा सकती है। इसके माध्यम से जहां लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं इससे बिजली व बिल दोनों की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस डिवाइस को स्वयं ही बनाया है।