jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

अब 21 वर्ष से अधिक अविवाहित महिलाओं को मिलेगा Ladli Bahna Yojana का लाभ, CM Shivraj सिंह ने की घोषणा

Ladli Bahna Yojana Eligibility : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए काफी बड़ी खुशखबरी दी गई है जैसा कि सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार सरकारी योजनाएं लाई जाती हैं जिसमें से सबसे लाभकारी और कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। जिसका फायदा मध्य प्रदेश की 21 वर्ष से अधिक की विवाहित महिलाओं को दिया जाता था हालांकि अब इसके पात्रता में मान्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा काफी बड़ा बदलाव किया गया है जिससे प्रदेश की काफी महिलाएं खुश है ।

Ladli Bahna Yojana Eligibility

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 की धनराशि दी जाती थी, हालांकि अक्टूबर महीने से योजना के तहत अब 1250 रुपए की धनराशि ट्रांसफर ( Bank Transfer DBT ) की जाएगी, सरकार के द्वारा अगले कुछ सालों में योजना के तहत ₹3000 तक महीने दिए जाने की भी घोषणा की गई है। इस योजना के तहत आप 1 वर्ष में तकरीबन ₹14000 से ₹15000 लाभ पा सकते हैं।

- Install Android App -

अब 21 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को मिलेगा फायदा – CM Shivraj Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्रता को लेकर बड़ी बात कही गई इन्होंने बताया कि अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ 21 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी दिया जाएगा, जिससे अब अविवाहित महिलाओं को प्रत्येक महीने 1250 रुपए अर्थात लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

अब फिर कब से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना तीसरे चरण का फॉर्म

आप सभी मध्य प्रदेश की महिलाओं की जानकारी के लिए बता दे की अभी हाल ही में सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया था जिसमें तकरीबन 6 लाख से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया अब बची हुई महिलाओं के लिए कब से आवेदन फार्म भरे जाएंगे इसकी जानकारी अभी महिला और बाल विकास मंत्रालय और सरकार के द्वारा जारी नहीं की गई है ऐसे में अभी इसका कोई निश्चित समय नहीं है फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नए वर्ष पर लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के फॉर्म भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।