jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ करवाई FIR , कहा- मेरी बेटियों को इनसे खतरा

लखनऊः राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अमर ने आजम पर आरोप लगाया है कि सपा नेता ने कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।पुलिस ने बताया कि गोमती नगर थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

- Install Android App -

अमर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गोमती नगर पुलिस थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था।’’उन्होंने दावा किया कि सपा नेता ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन पर और उनकी 17 वर्षीय जुड़वां बेटियों को धमकी दी थी। अमर 30 अगस्त को रामपुर गए थे और आजम से कहा था कि उनकी ‘बलि’ ले लें लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि अमर के प्रार्थना-पत्र पर आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें धारा 153ए, 295ए और 506 शामिल हैं। अमर ने हाल ही में एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह पर भी निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल सकते तो उत्तर प्रदेश के डीजीपी को इस्तीफा दे देना चाहिए।