jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

अमित शाह के MP दौरे में बदलाव, अब ये है कार्यक्रम

भोपाल: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर मध्यप्रदेश आ रहे अमित शाह के दौरे में बदलाव किया गया है। शाह अब 14 अक्टूबर को खजुराहो की बजाए भोपाल एयरपोर्ट आएंगे और फिर यहां से होशंगबाद जाएंगे। वे अब सागर संभाग की बैठक नहीं लेंगे।

- Install Android App -

प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार शाह पहले दिल्ली से सीधा खजुराहो पहुंचकर छतरपुर में सागर संभाग की बैठक लेने आने वाले थे। लेकिन अब उन्होंने इस बैठक को निरस्त कर दिया है। वे अब भोपाल पहुंचेंगे और इसके बाद होशंगाबाद जाएंगे, यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शाम करीब साढ़े छह बजे फिर से भोपाल लौट आएंगे। वे यहां चुनाव प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

15 अक्टूबर को वे भोपाल से खजुराहो हवाई अड्डे जाएंगे और वहां से सतना, फिर रीवा और इसके बाद डिंडोरी और जबलपुर की बैठक लेंगे। जबलपुर से वे दिल्ली जाएंगे।