jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अमृतसर ट्रेन हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, घटना की जांच CBI से करवाने की मांग

चंडीगढ़. अमृतसर ट्रेन हादसे का मामला अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।  मामले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि अमृतसर ट्रेन हादसे की जांच या तो सीबी आई से करवाई जाए या फिर इसके लिए एसआईटी गठित की जाए। मामले में सुनवाई कल मंगलवार को होगी। बताया जा रहा है कि वकील शशांक के माध्यम से याचिकाकर्ता दिनेश ढकोरिया ने उक्त याचिका डालकर अपील की है कि मामले की जांच को लेकर एस.आई.टी. गठित की जाए या सी.बी.आई. से जांच करवाई जाए। गौरतलब है कि अमृतसर में दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान ट्रेन के नीचे कटकर 59 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार शाम दशहरे  के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी।

- Install Android App -

लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई थी। बताया जा रहा है जिस वक्त रेल हादसा हुआ उस वक्त 250 से ज्यादा लोग पटरियों के निकट मैदान में रावण दहन देख रहे थे।