jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

अमृतसर रेल हादसाः16 घंटे बाद पहुंचे कैप्टन ने दिए मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश

अमृतसर(रमन):पंजाब के अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के शिकार लोगों को  दिए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह,डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू,ओ.पी.सोनी, सासंद सुनील जाखड़ के साथ सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। वह कुछ देर के बाद वह सिविल अस्पताल से रवाना हो गए। इसके बाद उन्होंने अमनदीप सिंह अस्पताल में भी मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने  कहा कि यह बहुत दुखद है।  पूरे देश की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ है।  उन्होंने घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश देकर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
16 घंटे बाद पहुंचने पर बोले कैप्टन, अगर हर वी.आई.पी. मौके पर पहुंचेगा तो काम कैसे होगा

जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि उन्होंने अमृतसर पहुंचने में 15 घंटे क्यों लगा दिए? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब यह घटना घटी तब मैं एयरपोर्ट पर था और इजरायल के आधिकारि यात्रा पर जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वी.आई.पी. मौके पर पहुंचेगा तो काम कैसे होगा। कैप्टन सिंह ने कहा कि जब कोई हादसा होता है तब सारा का सारा प्रशासन उसमें लग जाता है।  हम यहां जितना जल्द हो सकता था, उतना जल्द पहुंचे हैं। पंजाब की पूरी कैबिनेट आज अमृतसर में ही है।

 हादसे में 59 लोगों की मौत,पीड़ितों की जाएगी हर संभव मदद 
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन ने घटना के प्रति दुख जताते कहा कि यह दुखदायी घटना है। इस हादसे में अब तक 59 लोगों की मौत हो गई,जबकि 57 के करीब घायल हैं। उन्होंने प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के आदेश दिए है।

- Install Android App -

9 शवों की नहीं हुई पहचान
कैप्टन ने कहा कि हादसे में मारे गए ज्यादातर शवों की पहचान हो चुकी है। बस अभी तक 9 की पहचान नहीं हो सकी है। उम्मीद की जा रही शाम तक उनका परिजनों का पता चल जाएगा। उन्हें इस हादसे से काफी दुख है। मरने वाले में ज्यादातर कम आयु के है। अमृतसर ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मुआवजे के लिए 3 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने जारी किए हैं।

अमृतसर में 3 दिन का शोक, बंद रहेंगे वहां के शिक्षण संस्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में इस घटना के बाद एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। पर अमृतसर में  3 दिन का शोक रहेगा। इस कारण यहां कि शिक्षण संस्थान 3 दिन बंद रहेंगे।

घटनास्थल का भी किया दौरा

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करने के बाद जौड़ा फाटक का दौरा किया। यहां गत रात हादसा घटित हुआ था। लोगों में आक्रोश को देखते हुए वहां सुरक्षा के काफी इंतजाम में थे। जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।