jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

अमृतसर रेल हादसा: लाठियां मारकर रेलवे ट्रैक से खदेड़े प्रदर्शकारी, पुलिस पर कर रहे थे पथराव

अमृतसर:अमृतसर में शुक्रवार को दशहरे वाले दिन हुए भयानक हादसे में 59 लोगों की मौत जबकि 57 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद अमृतसर में रेल सेवा बाधित हो गई थी। पर हादसे के कई घंटे बीतने जाने के बाद रेल सेवा को फिर से बहाल किया जाने लगा है। इसके लिए जौड़ा फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए है। वहीं रविवार सुबह लोगों ने पीड़ित को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर जौड़ा फाटक पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया। इस कारण पुलिस को हलका लाठीचार्ज करके उनको खदेड़ना पड़ा।

- Install Android App -

वहीं  सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन से लेकर जौड़ा फाटक तक पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। लाठीचार्ज के दौरान कुछ लोग और एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर किसी भी तरह की पथाराव और लाठीचार्ज की घटना से इनकार कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में शिवसेना के कार्यकर्ता और उनके नेता पवन गुप्ता भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इस संबंधी एस.डी.एम. राजेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सहायता राशि मिल गई है। जिसे जल्द ही पीड़ित परिवारों को वितरित कर दिया जाएगा। वहीं घटनास्थल पर जल्द ही मालगाड़ी तथा शताब्दी गुजरेगी। लगभग 43 घंटे बाद इस रेल लाइन को बहाल किया गया है।