बीजिंगः अमेरिका से चल रहे कारोबारी विवाद से तंग चीन ने भारत से सहयोग मांगा है। बुधवार को भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता काउंसलर जी रॉन्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और उचित तरीके से कारोबार के नाम पर एकतरफा ढंग से व्यापार में संरक्षणवाद से न केवल चीन की आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो रही है, बल्कि इससे भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रास्ते में भी अड़चनें आ रही हैं।
रॉन्ग ने कहा, ‘दो सबसे बड़ी विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाएं चीन और भारत सुधार के महत्वपूर्ण चरण में हैं। दोनों को एक स्थिर बाहरी माहौल की जरूरत है.’ उनसे चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर विवाद के बारे में पूछा गया था। पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 200 अरब डॉलर के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के 60 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा की थी।
अमेरिका ने चेताया है कि अगर चीन फिर से जवाबी कदम उठाता है, तो वह चीन के 260 अरब डॉलर के और उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएगा। ऐसे में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में चीन और भारत को आपसी सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि वे व्यापार में संरक्षणवाद का मुकाबला कर सकें।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत और चीन जैसे विकासशील देशों में मानवाधिकार और धार्मिक मामलों के नाम पर हस्तक्षेप करने की नीति को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर का ‘सैन्यकरण’ करने की बात तथ्यों के साथ गड़बड़ी है। अमेरिका को संकट और तनाव पैदा करने के कदमों को बंद करना चाहिए।
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग
हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा
अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!
एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग...
छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश
भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि...
हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे
सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
