jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते हैं PM मोदी: महंत परमहंस

अयोध्या: अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। 1 अक्तूबर से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार यह नहीं चाहती कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरा अनशन जबरदस्ती तुड़वाना चाहती है जिसके लिए बार-बार मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठने का मेरा मकसद यही था कि देश के प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें और श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन करें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों से मुझे धमकी दिलाई जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर आप अनशन नहीं तोड़ेंगे तो आपको यहां से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे अनशन तोड़ना होता तो मैं शुरू क्यों करता। मेरे अनशन को लेकर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं की गई है।