jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : भाजपा

हैदराबाद : भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने शनिवार को कहा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है और वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करेगी। राव ने कहा कि नेताओं के एक वर्ग की मंदिर पर एक अध्यादेश लाने की मांग थी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की भावनाओं को समझती है। उन्होंने बताया, ‘जहां तक भगवान राम के लिए भव्य मंदिर के निर्माण का मुद्दा है तो हमारी पार्टी का रुख इस पर यथावत है। हम हमेशा से अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के पक्ष में रहे हैं। यह देश के करोड़ों लोगों, हिन्दुओं की आकांक्षा और भावना है।’ राव ने कहा ‘हम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि यह अदालत के फैसले के माध्यम से हो या फिर समुदायों के बीच किसी तरह के समझौते के जरिए हो, जो अब तक तो नहीं हो पाया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमें उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करना होगा।’