jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

अरब सागर पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है : मौसम विभाग

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद इसके ओमान तट को पार करने की संभावना है। तटरक्षक बल ने कहा है कि उसने हाई अलर्ट घोषित किया है और अपने विमान और पोतों को केरल, लक्षद्वीप व मिनीकॉय द्वीप और दक्षिण तमिलनाडु के समुद्री क्षेत्रों में तैनात किया है।

- Install Android App -

मौसम विभाग ने कहा कि कोच्चि और लक्षद्वीप में उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें जिला और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों ने तैयारियों का आकलन किया। बल ने बताया कि लक्षद्वीप और मिनीकॉय द्वीप में विशिष्ट संभाव्यता एवं तैयारी बैठकें भी हुई हैं। बल ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान समुद्र में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। मछुआरों को परामर्श जारी कर उनसे बंदरगाह लौटने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 12 घंटे के दौरान लक्षद्वीप क्षेत्र के गहरे समुद्र में नहीं जाएं। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में और पास के उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान और मजबूत हो सकता है। अगले 72 घंटों में इसके इसके ओडिशा की ओर बढऩे की संभावना है।