असम ।असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना की खबर है जोरहट के नीमती घाट पर दो नावों की हुई टक्कर में बहुत से लोग लापता है। प्रशासन द्वारा खोज की जा रही है। प्रशासन ने 50 लोगो को बचाने का दावा किया है। असम में हुई नाव दुर्घटना में कई लोगों के लापता होने की खबर है। वैसे प्रशासन ने 50 लोगों को बचाने का भी दावा किया। मिली जानकारी के मुताबिक जोरहट जिले के नीमतीघाट के पास यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों नाव डूब गईं। इन दोनों नावों में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। वैसे जोरहाट के एडिशनल डीसी दामोदर बर्मन के मुताबिक इन नावों में केवल 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 को बचा लिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।
ब्रेकिंग