jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

असम फर्जी मुठभेड़ मामलाः मेजर जनरल समेत 7 सैन्यकर्मियों को उम्रकैद

गुवाहाटी : असम के तिनसुकिया जिले में 24 वर्ष पुराने फर्जी मुठभेड़ मामले में सेना के सात अधिकारियों और जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सेना की अदालत ने दिन्जान सेना शिविर में शनिवार को अपना फैसला सुनाया। इस मामले में दोषी पाए गए सेनाकर्मियों में मेजर जनरल ए के लाल, कर्नल थॉमस मैथ्यू, कर्नल आर एस सिबिरन, कैप्टन दिलीप सिंह, कैप्टन जगदेव सिंह, नायक अल्बिंदर सिंह और नायक शिवेंद्र सिंह शामिल हैं।

- Install Android App -

यह निर्णय दंगारी सेना मुठभेड़ मामले पर दिया गया है जिसमें उल्फा आतंकवादियों द्वारा चाय बागान के एक महाप्रबंधक की हत्या के बाद 18 पंजाब रेजिमेंट ने 17 से 19 फरवरी 1994 के बीच ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के नौ सदस्यों को उठाया था। बाद में सेना ने इनमें से पांच शवों को ढोला थाने में पेश किया था लेकिन पुलिस ने उसे लेने से इंकार कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद बाकी के शव पास के इलाके से बरामद किए गए थे।