jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

अाज दिखेगा ‘किसमें कितना है दम’, MP में भिड़ेंगे शाह-राहुल

भोपाल: भले ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ हो, लेकिन देश के दोनों बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का राज्य की तरफ रुख करने का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 अक्टूबर (शनिवार) को एक बार फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे अलग-अलग जिलों में रोड शो और जनसभाएं करेंगे।

एक तरफ भाजपा चौथी बार मध्यप्रदेश की सत्ता में आने को आतुर है, तो दूसरी तरफ 15 साल से राजनीति का वनवास झेल रही कांग्रेस कैसे भी सत्ता में अपनी वापसी करना चाहती है। दोनों ही पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं, तो पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भोपाल के जंबूरी मैदान से कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं।

ये रहेगा अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम
दिल्ली से अमित शाह के दौरे की सूची प्रदेश बीजेपी को मिल चुकी है। जिसके मुताबिक शाह छह अक्टूबर से मध्य प्रदेश में रहेंगे। वे इस दौरान इंदौर, उज्जैन, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, रीवा और जबलपुर संभाग में प्रवास पर रहेंगे।

- Install Android App -

  • 6 अक्टूबर- इंदौर और उज्जैन संभाग
  • 9 अक्टूबर- ग्वालियर और चंबल संभाग
  • 14 अक्टूबर- सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग
  • 15 अक्टूबर- रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में शाह हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी भी करेंगे जबलपुर का दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सतना और रीवा में रोड शो और रैली कर विंध्य का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं। अब वो 6 अक्टूबर को मुरैना और जबलपुर का दौरा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक राहुल…

  • 6 अक्टूबर- राहुल विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे
  • ग्वालियर से हेलिकॉप्टर के जरिए मुरैना जाएंगे
  • मुरैना में एकता परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल जबलपुर जाएंगे और यहां ग्वारी घाट में नर्मदा पूजन करे और फिर रोड शो निकालेंगे

बीजेपी मध्य प्रदेश में बीते 15 सालों से सत्ता पर काबिज है और चौथी बार चुनाव जीतना चाहती है। वहीं, कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को भुनाकर 15 वर्षों के सत्ता वनवास को खत्म करने की पूरी कोशिश में है। ये देखना दिलच्सप होगा कि ‘किसमें कितना है दम’, दोनों अध्यक्षों में से कौन सा प्रतिभावान अध्यक्ष वोटर्स को लुभा कर अपने पक्ष में करने में सफल होता है।