jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

आखिर किस लड़की के बॉयफ्रेंड ने मारी थी अंकित को गोली

वेस्ट दिल्ली: गर्लफ्रेंड के अलावा आखिर वो लड़की कौन थी! जिससे आरोपी प्यार करता था। जिसने अंकित को गोली मारी थी। जिसको अंकित के बारे में सब कुछ पता था। अंकित से यह आरोपी पहले मिलकर धमकी दे चुका था। इसके बावजूद अंकित नहीं माना था। पुलिस कुछ ऐसी पहेलियों को सुलझाने में लगी है। इनमें से कुछ लड़कियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनके बारे में पुलिस की जांच टीम ने परिवार वालों से कई बार मिलकर जानने की कोशिश की है। अंकित के हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस कुछ लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है जो कि महेन्द्रा पार्क व जहांगीरपुरी की ही बताई जा रही हैं।
आठ से दस कदमों की दूरी से मारी थी गोली 
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह मामला उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरी लड़की को लेकर खुल सकता है। जिसके ब्वॉयफ्रेंड ने अंकित को गोली मारी थी। इस मामले में अभी तक कोई पुलिस अधिकारी अधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि जांच में परेशानी हो सकती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस तरह से अंकित को आठ से दस कदमों की दूरी से गोली मारी थी। उसको देखकर लगता है कि हत्यारे ने पहले भी गोलियां चला रखी हैं। जिसके पास पिस्टल पहले से ही रखी होगी।
खंगाली जा रही मोबाइल फोन की कॉल डिटेल 
पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकित के परिवार वालों ने जिस पर शक जाहिर किया था वो वारदात के बाद से ही इलाके में ही मौजूद था। उससे पुलिस ने पूछताछ भी की है। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली है। जिसको दिल्ली छोड़कर जाने से मना किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई है। जिसमें सामने आया है कि वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड से कॉल व सोशल मीडिया पर एक दिन में दो से तीन घंटे बातचीत करता था। लेकिन रविवार को जिस तरह से दो संदिग्ध कॉल आई हैं। उसकी लोकेशन आदि को जांच करने पर कई अहम सुराग हासिल हुए हैं। जिनपर काम किया जा रहा है। अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जिसमें हजार नंबर वाली गली में लगे कुछ कैमरों की फुटेज को भी देखा गया था। कुछ कैमरों में अहम सुराग हासिल हुए हैं। जिनको लेकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।