jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस ने CM के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनाव का ऐलान हो चुका है और प्रदेश भर में आचार संहिता प्रभावी है। इस दौरान नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी बीएल कांताराव से की है। कांग्रेस का आरोप है कि रविवार को अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं का प्रचार कर बीजेपी के लिए वोट मांगे हैं, सीएम ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कन्हैयराम लोधी ने मुख्य चुनाव अधिकारी बी एल कांताराव को एक पत्र लिख कर यह शिकायत की है। उन्होंने लिखा है रविवार को मुंगावली में सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणाएं कर एवं सरकारी योजनाओं का प्रचार कर भाजपा के लिये वोट मांगे है। यह चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है।