jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

आज से दो दिवसीय MP दौरे पर अमित शाह, ये है पूरा कार्यक्रम

भोपाल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे  रीवा, डिंडोरी, जबलपुर, होशंगाबाद और सतना के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं करेंगे और चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शाह 14 अक्टूबर को दोपहर 1.15 बजे हवाई जहाज से भोपाल आएंगे और 15 अक्टूबर को जबलपुर में दौरा खत्म कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह का कार्यक्रम

- Install Android App -

14 अक्टूबर-

  • शाह दोपहर 1.15 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 3.30 भोपाल पहुंचेंगे
  • भोपाल से 3.45 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल से होशंगाबाद के लिए रवाना होंगे
  • दोपहर 4.10 बजे गुप्ता ग्राउण्ड में भोपाल-होशंगाबाद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
  • शाम 5.30 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए होशंगाबाद से भोपाल पहुंचेंगे
  • शाम 6.30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आएंगे
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अमित शाह चुनाव तैयारी के लिहाज से चुनाव प्रबंधन समिति, बीजेपी कोर कमिटी और टिकट वितरण के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे
  • 14 अक्टूबर को अमित शाह रात को भोपाल में ही रुकेंग

15 अक्टूबर

  • सुबह 9.15 बजे भोपाल से रवाना होकर सुबह 10.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे
  • खजुराहो से हेलिकॉप्टर के जरिए 11.30 बजे बीटीआई ग्राउंड, सतना पहुंचेंगे
  • सतना में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
  • 12.20 बजे सतना से हेलिकाप्टर से 1.05 बजे एसएएफ ग्राउंड रीवा पहुंचेंगे
  • रीवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
  • रीवा से हेलिकाप्टर से 3.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिंडौरी पहुंचेंगे
  • डिंडोरी में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे
  • शाम 5.45 बजे डिंडौरी से हेलिकाप्टर से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • शाम 6.45 बजे वेटनरी कालेज ग्राउंड, में जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे
  • जबलपुर से रात 8.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे