jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, 300 फ्लाइट्स पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: देश के सबसे व्‍यस्‍त हवाई अड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को आज खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्‍मत और रख-रखाव के लिए बंद रखा गया है। इसके चलते एयरलाइन्स कंपनियों ने कई फ्लाइट्स कैंसल और रीशेड्यूल की हैं। बताया जा रहा है कि 6 घंटे विमानों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा, जिसके चलते तकरीबन 300 फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।

- Install Android App -

मीडिया से बातचीत के दौरान एयरपोर्ट के अधिकारियों बताया कि मंगलवार को एयरपोर्ट के मुख्‍य रनवे और दूसरे रनवे पर मरम्‍मत का काम होना है। इसके अलावा, इंटरसेक्‍शन रनवे पर भी रिपेयरिंग की जाएगी। शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक भी विमानों की आवाजाही में देरी हो सकती है।

आपको बता दें कि इस एयरपोर्ट ने इस साल 4 करोड़ यात्रियों की कैपेसिटी वाले इस एयरपोर्ट का सालभर में करीब 4 करोड़ 80 लाख पैसेंजर्स ने इस्तेमाल किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर रोजाना 970 फ्लाइट्स आती और जाती हैं।