jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ SC का बड़ा फैसला, पुलिस हिरासत में 3 डायरेक्टर्स

नई दिल्लीः आम्रपाली ग्रुप के अधूरे प्रोजेक्ट मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के तीन डायरेक्टरों को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि दस्तावेज देने तक तीनों लोग पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

- Install Android App -

कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टर- अनिल कुमार शर्मा, शोव प्रिया और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि वह लुकाछिपी का खेल बंद करे। अब जब तक दस्तावेज नहीं दिए जाते, तीनों डायरेक्टर पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

NBCC को टेंडर पेश करने की अनुमति
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की ठप पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने वाले बिल्डर का चयन करने के लिए एनबीसीसी लिमिडेट को निविदाएं पेश करने (टेंडर देने) की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने एनबीसीसी से 60 दिन के अंदर लंबित पड़ी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।