jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

आम जनता को राहत, लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

 पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर शनिवार को तेल कंपनियों ने आम जनता को लगातार तीसरे दिन राहत दी है। आज पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.46 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.83 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 80.65 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 80.40 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.22 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 81.99 75.36
मुंबई 87.46 79.00
कोलकाता 83.83 77.21
हरियाणा 80.65 74.17
हिमाचल प्रदेश 80.40 72.85
चेन्नई 85.22 79.69

- Install Android App -

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 75.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 79 रुपए, कोलकाता में 77.21 रुपए, हरियाणा में 74.17 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.85 रुपए और चेन्नई में 79.69 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 87.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 87.88 रुपए, लुधियाना में 87.74 रुपए और पटियाला में 87.69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 87.32
अमृतसर 87.88
लुधियाना 87.74
पटियाला 87.69