jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

आस्ट्रेलिया दौर के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एेलान, इन दो दिग्गजों की हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया दौर के लिए वनडे और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में क्रिस मोरिस, फरहान बहरदीन और ड्वान प्रीटोरियस की वापसी हुई है। 15 सदस्यीय टीम में एडिन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन को भी बनाए रखा गया है। हाशिम अमला और ज्यां पॉल डय़ूमिनी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरिस को इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेलते हुए चोट लग गई थी। तब से वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।

- Install Android App -

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के सदस्य लिंडा जोंडी ने कहा, ‘‘क्रिस मोरिस ने घरेलू क्रिकेट में दो, चार दिवसीय मैच खेल अपनी फिटनेस साबित कर दी है। वह टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साथ ही वह निचले क्रम में बल्ले से भी अच्छा योगदान देते हैं।’’ डय़ूमिनी और अमला के अलावा वियान मुल्डर भी चोटिल हैं। उनके टखने में चोट है। जोंडी ने कहा, ‘‘मुल्डर भी चोटिल हैं तो हमें बैटिंग ऑलआउंडर के विकल्प देखने थे। हमने अमला और डय़ूमिनी के रूप में दो अनुभवी बल्लेबाज खो दिए हैं। फरहान भी हमें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी में विकल्प देंगे।’’

टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फरहान बहरदीन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्लासेन, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, लुंगी नगिदी, अंदिले फेहुलक्वायो, ड्वाने प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन।