jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

आॅफ द रिकार्ड: मोदी सरकार चिंतित क्यों है

यह सवाल लाख टके का है कि सीबीआई चीफ के कार्यालय पर रात करीब डेढ़ बजे रेड क्यों मारी गई व रात को ही वर्मा को बर्खास्त क्यों किया गया। इस बात का पता अभी तक नहीं लगा है। हां अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें या राहुल के आरोपों को आधार मानें तो सरकार इसलिए डरी थी कि मामला राफेल जांच से जुड़ा था।
इसमें कोई शक नहीं है कि जब प्रशांत भूषण उनसे मिले थे तो उन्होंने राफेल से जुड़े दस्तावेज उन्हें सौंपे थे लेकिन वर्मा ने उन दस्तावेजों को एके शर्मा को दे दिया जो पॉलिसी विंग को लीड कर रहे थे। वह अमित शाह और और पीएम का खासमखास है।

- Install Android App -

हालांकि सीबीआई राफेल से जुड़े दस्तावेजों की जांच नहीं कर रही थी लेकिन जिस तरह से सभी स्थानांतरित अधिकारियों के कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क आई.बी. अधिकारियों ने अपने कब्जे में रख ली है उससे शक की सूई तो घूम रही है। यही नहीं, राफेल से जुड़ी फाइल भी ए.के. शर्मा के रूम में जस की तस पाई गई। यह भी कहा जा रहा है कि शर्मा गुजरात कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी हैं।