jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

इंडियन क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों को मिली है सरकारी नौकरी, कौन है वो पढ़ें खबर

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आपने मैदान में खेलते हुए तो देखा ही है लेकिन क्या आप जानतें है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी सरकारी नौकरी भी करते हैं और बड़े पदों पर कार्यरत भी हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस खबर में ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारें में बताने वाले हैं जिन्हें खेल में अपने लाजवाब प्रदर्शन के कारण सरकारी नौकरी मिली है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में..

1. कपिल देव

कपिल देव भारतीय टीम के एक बहुत ही प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। वर्ष 1983 में भारत को पहला आईसीसी विश्वकप जिताने वाले पूर्व महानतम ऑलराउंडर कपिल देव अपने दौरे के सबसे सफ़ल खिलाडियों में से एक रहे हैं। वर्ष 2008 में कपिल देव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था।

2. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बहुत ही महान बल्लेबाज हैं। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन और शतक लगाने वाले तेंदुलकर को वर्ष 2010 में इंडियन एयर फ़ोर्स का कैप्टन बनाया गया था। सचिन आज राज्यसभा में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं।

- Install Android App -

3.उमेश यादव

अपनी गेंदबाज के लिए जाने जाते उमेश यादव भारतीय टीम के बहुत ही खतरनाक और घातक खिलाड़ी हैं। बता देते कि उमेश यादव को क्रिकेट में योगदान देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक सहायक ऑफिसर के रूप में उन्हें नियुक्त किया था।

4. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भारतीय टीम के एक बहुत ही खतरनाक स्पिन गेंदबाज है साथ ही यह एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज भी है। दोस्तों आपको बता देते हैं कि हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी है।

5. महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। क्रिकेट में अपने अद्भुत योगदान के कारण धोनी ने वर्ष 2015 में अपना यह सपना पूरा किया। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त हैं। क्रिकेट से समय निकालर धोनी अकसर भारतीय सेना के नौजवानों से मिलने जाते रहते हैं।भारतीय टीम में जगह बनाने से पहले भी धोनी भारतीय रेलवे में काम करते थे।