jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

इंदौर में मुस्लिम नेता के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता इनायत हुसैन कुरैशी के देहली इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल के कार्यालयीन ई-मेल पर भेजी गई धमकी में लिखा है कि हमने स्कूल के अंदर  एएनएफओ बम लगाए हैं। तीन घंटे में विस्फोट की तैयारी है। बम को अल कायदा के पूर्व सदस्य ने असेंबल किया है।

- Install Android App -

इससे हड़कंप मच गया। घबराए स्कूल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूल में सर्चिंग की, लेकिन परिसर में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

देहली इंटरनेशनल स्कूल चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर जवाहर टेकरी में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को सूचना मिली थी कि एक दिन पहले 14 अप्रैल को सुबह नौ बजे छुट्टी के दिन स्कूल की मेल आईडी पर मेल आया था। इसमें तीन घंटे के भीतर स्कूल में विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।