jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी- नेचर, एडवेंचर और योगा के लिए उत्तराखंड कंपलीट पैकेज

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को 2 दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्धाटन किया। इस दौरान इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि देश बहुत बड़े परिवर्तन से गुजर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का उत्तराखंड ऊर्जा से भरपूर है। इन्वेस्टर्स समिट इन्हीं प्रयासों की अभिव्यक्ति है। उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। नेचर, एडवेंचर और योगा के लिए उत्तराखंड कंपलीट पैकेज है। उत्तराखंड में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि टैक्स व्यवस्था में बहुत सुधार किए गए हैं। बैंकिग सिस्टम को भी ताकत मिली है। जीएसटी ने देश को सिंगल मार्केट में बदला है। 80 करोड़ युवा देश की शक्ति है
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम नए भारत की और आगे बढ़ रहे हैं। देश में व्यापार करना और आसान हुआ है। हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर भी सरकार काम कर रही है।100 नए एयरपोर्ट और हेली पैड बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा मिल रहा है। देश में निवेश के लिए सर्वोत्म माहौल है। सरकार के द्वारा 10,000 से ज्यादा कदम उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1400 से अधिक कानून खत्म किए गए हैं।
रविवार की सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद वह एमआई-17 विमान से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रिबन काटकर ‘उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्धाटन किया। पीएम मोदी को एलईडी में 360 डिग्री थ्रीडी वीडियो के द्वारा राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाया गया। इसके साथ ही वीडियो क्लीपिंग के द्वारा मोदी को वन, पर्यटन, बागवानी, धर्म और संस्कृति की सुंदरता को दिखाया गया।
पीएम मोदी ने समिट में लगी प्रदर्शनी और स्टॉल्स का भी जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। उत्तराखंड की पारंपरिक वंदना के साथ समिट का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पीएम मोदी और देश-विदेश से आए निवेशकों का स्वागत किया।