jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

इमीग्रेंट्स को लेकर इटली ने दी एयरपोर्ट बंद करने की धमकी

रोमः इटली के गृहमंत्री मैटियो साल्विनी ने जर्मनी द्वारा इमीग्रेंट्स को चार्टर्ड विमान से इटली भेजने की खबर आने के बाद  देश के हवाई अड्डे बंद करने की धमकी दी है। खबर है कि जर्मनी ऐसे इमीग्रेंट्स को चार्टर्ड विमानों से इटली भेजने की योजना बना रहा है जिन्हें उसने शरण नहीं दी है।

- Install Android App -

साल्विनी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यदि बर्लिन या ब्रसेल्स में गैर-अधिकृत चार्टर्ड विमानों के जरिए कोई दर्जनों इमीग्रेंट्स को इटली भेजने की सोच रहा है तो उन्हें पता होना चाहिए कि इसके लिए हवाई अड्डे उपलब्ध नहीं हैं।’’

बता दें कि कुछ माह पहले साल्विनी ने लीबिया के तट से उठाए गए 629 प्रवासियों से भरी बचाव नौका को अपने बंदरगाहों में डेरा डालने की अनुमति देने से मना कर दिया था।इसी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम हवाई अड्डे भी वैसे ही बंद कर देंगे, जैसे हमने बंदरगाह बंद किए हैं।’’