jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

ईशा अंबानी के संगीत में बियॉन्से लगाएंगी विदेशी तड़का, एक रात के लेंगी इतने करोड़

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इन दिनों ईशा अपनी सगाई को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है। हाल ही में इस शादी को लेकर एक और खबर सामने आई है।  खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी में फेमस पॉप सिंगर को बुलाया गया है। ईशा की शादी का संगीत इससे ज्यादा आलीशान होगा।

जानकारी के मुताबिक ईशा और आनंद का संगीत फंक्शन उदयपुर में होगा। कहा जा रहा है कि शादी 10 दिसंबर को है तो वहीं शादी से पहले के फंक्शन 8 और 9 दिसंबर को होंगे। इस संगीत सेरेमनी को और भी ग्रैंड बनाने के लिए पॉप सिंगर बियॉन्से लाइव परफॉर्म करेंगी।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक आनंद और ईशा इस लाइव परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं। गॉर्जियन के मुताबिक पॉप सिंगर बियॉन्से को संगीत सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बता दें कि ईशा और आनंद की सगाई 21 सितंबर हो हुई थी। सगाई के लिए इटली के लेक कोमो को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सगाई के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। ईशा की सगाई में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थी लेक कोमो की।

यह इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। यह लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है और 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैली हुई है।लेक कोमो के Villa d’Este में यह सारा प्रोग्राम था। इस विला को 1568 में बनवाया गया था। इस विला में 152 कमरे हैं। यहां एक कमरा बुक करने का खर्च 70 हजार रुपए है। अंबानी ने ये पूरा होटल बुक किया था।