jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

उद्धव ठाकरे का PM पर तंज, कहा- मोदी सरकार को दोस्तों की नहीं जरूरत

मोदी सरकार पर हमलावर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है। उद्धव ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे दावों का सच तलाशने की अपील की।

भाजपा को राजनीतिक गठबंधन की नहीं जरूरत 
शिवसेना प्रमुख ने रविवार को शिरडी और अहमदनगर में सार्वजनिक सभाएं की। वह पूरे राज्य में रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जब अटल जी की सरकार केंद्र में थी तो उन्हें कई राजनीतिक मित्रों का समर्थन प्राप्त था लेकिन  मौजूदा सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए कह रहा हूं। आप अपनी जानकारियों के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर लगाएं और लोगों को तय करने दें।

- Install Android App -

चुनावी फायदे के लिए उठा रहे राम मंदिर का मुद्दा
ठाकरे ने झूठ फैलाने को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह चुनावी फायदे की खातिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाती है। उद्धव ने भाजपा से मतभेदों के बावजूद केंद्र एवं महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों में शिवसेना के साझेदार बने रहने पर अपना पक्ष रखा।

झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना ‘देशद्रोह’ 
शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मैं ऐसी चीजें कराने के लिए सत्ता में हूं जिससे लोगों को फायदा हो। मैं उनमें से नहीं हूं जो सत्ता के सामने अपनी दुम हिलाए। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना ‘देशद्रोह’ है। उद्धव ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान कर्ज माफी योजना भी धोखा और छलावा साबित हुई। उन्होंने पुष्टि की कि शिरडी से लोकसभा सदस्य सदाशिव लोखंडे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।