jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

उपचुनाव से पहले जींद में CM खट्टर की रैली, 570 करोड़ रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात

जींद(विजेंद्र): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज जींद पहुंचेंगे। जहां मनोहर लाल जींद के गांव बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर अाज सीएम जींद में जन सहयोग रैली करके चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे। माना जा रहा है कि संभावित उपचुनाव के मद्देनजर सीएम जींद को कुछ मनोहर सौगातों से भी नवाज सकते हैं। इसके अलावा जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला भी सीएम खट्टर रखेंगे।
बता दें कि सीएम शहीद मेजर संजीव लाठर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। 30 नंवबर 2016 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान एक हेलीकॉप्टर हादसे में बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी मेजर संजीव लाठर शहीद हो गए थे।इसके अलावा दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री जींद कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी की जन सहयोग रैली को भी संबोधित करेंगे।
सीएम अाज 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और एक परियोजना का उद्घटान करेंगे। गोहाना रोड से बाल भवन रोड को चौड़ा और मरम्मत के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं जींद में स्कीम नंबर 5 और 6 कि मरम्त के लिए 5 करोड़ 88 लाख रुपए, उचाना मंडी में शॉपिंग काम्प्लेक्स के लिए 4 करोड़ 63 लाख और नगरपालिका निर्माण के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपए देंगे। सिवाना मामल गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को खोला जाएगा जिसके लिए 4 करोड़ 3 लाख रुपए और शामलो कला में हेल्थ सेंटर के लिए 4 करोड़ 36 लाख का प्रावधान किया है। इसके अलावा कई अन्य योजनाएं है जिनके लिए करोड़ों रुपए दिए जाएंगे।