नई दिल्लीः अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के कारण मचे विवाद के बीच महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को ‘मी टू इंडिया’ अभियान चलाने का समर्थन किया ताकि महिलाओं को शिकायतें लेकर सामने आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। हॉलीवुड में ‘मी टू मूवमेंट’ अभियान चलाया गया था जिसके कारण कई महिलाओं ने उन यौन उत्पीड़नों का उल्लेख किया जिसका उन्हें सामना करना पड़ा था। कई लोगों का कहना है कि दत्ता ने पाटेकर पर जो आरोप लगाया है, उसके कारण बॉलीवुड में भी यह अभियान चल सकता है।
दत्ता ने 2008 में ‘हार्न ओके प्लीज’ फिल्म के सेट पर अनुचित ढंग से व्यवहार करने का पाटेकर पर आरोप लगाया था। जब दत्ता के आरोप के बारे में मेनका से पूछ गया तो उन्होंने कहा कि उत्पीड़न किसी भी प्रकार का हो, उसे सहन नहीं किया जाएगा। मेनका ने टीवी चैनलों से कहा कि हमें ‘मी टू इंडिया’ जैसा अभियान चलाना चाहिए जिसमें यदि किसी महिला के साथ कभी उत्पीड़न हुआ हो, वह हमें लिखे और हमें उसकी जांच करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि लोग दत्ता से सवाल कर रहे हैं कि उसने मामले का खुलासा करने में इतना विलंब क्यों किया, मेनका ने कहा कि लोगों ने यह सवाल उस पीड़िता से भी किया था जिसने पहली बार हॉलीवुड निदेर्शक हार्वे वेनस्टेन के खिलाफ मुंह खोला था।
इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीड़िता कब सामने आती है क्योंकि मैं यह जानती हूं कि जब आपके शरीर का उत्पीड़न किया जाता है तो आप उसे सदैव याद रखते हैं। यदि किसी भी तरह यौन उत्पीड़न होता है तो उसकी एसएचई बाक्स के जरिये शिकायत की जा सकती है। हम कार्रवाई करेंगे। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विकल खन्ना, स्वरा भास्कर आदि बॉलीवुड सितारों ने इस मामले में दत्ता का समर्थन किया है। बहरहाल, पाटेकर ने इन दावों से इंकार किया है।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
