jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

एक्शन मोड मे छवि भारद्वाज, दो दिनों में 34 कर्मचारियों-अधिकारियों पर की कार्यवाही

जबलपुर: जिले की कलेक्टर छवी भारद्वाज लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए हैं, इस बार निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही की है। मतदान दलों के प्रशिक्षण में उपस्थित न रहने वाले 25 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, और 18 लोगों को कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर छवि भारद्वाज के सख्त तेवर से जिले में हड़कंप मच गया है। भारद्वाज ने बुधवार को भी 9 अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित किया था, इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन गुरूवार को भी ऐसी ही कार्यवाही देखने को मिली, प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर छवि भारद्वाज ने निर्देश दिए थे, कि सभी को हर हाल में उपस्थित रहना है। लेकिन निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने के कारण 25 अधिकारियों-कर्मचारियों को आज गुरूवार को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिसको लेकर अब बाकी अफसर व कर्मचारी लाइन पर आ गए हैं।