jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

एक तरफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की धमकी, तो दूसरी तरफ पाक ने शुरू की गोलीबारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत की तरफ से एक भी सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की सूरत में ‘10 सर्जिकल स्ट्राइक’ करने की धमकी दी। परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच वाकयुद्ध का यह ताजा मामला है। सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया जहां वह पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक दौरे पर गए हुए हैं।

रेडियो पाकिस्तान ने गफूर के हवाले से कहा, अगर भारत पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो उसे प्रतिक्रिया में 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा। उन्होंने यह भी कहा, जो हमारे खिलाफ किसी भी तरह की दुर्घटना को अंजाम देने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं को लेकर अपने दिमाग में कोई शक नहीं रखना चाहिए।

- Install Android App -

इस धमकी के बाद जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी हैं। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के दिगवर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू की। हमारी सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान हमारी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ।