jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 91 रुपए के पार

एक दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 20 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 84 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 75.45 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 84 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 91.34 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 85.80 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 84.56 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 85.01 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 87.33 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

- Install Android App -

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)  डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 84.00 75.45
मुंबई 91.34 80.10
कोलकाता 85.80 77.30
हरियाणा 84.56 76.43
हिमाचल प्रदेश 85.01 75.70
चेन्नई 87.33 79.79

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 75.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 80.10 रुपए, कोलकाता में 77.30 रुपए, हरियाणा में 76.43 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 75.70 रुपए और चेन्नई में 79.79 रुपए प्रति लीटर है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 89.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 89.95 रुपए, लुधियाना में 89.82 रुपए और पटियाला में 89.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 89.39
अमृतसर 89.95
लुधियाना 89.82
पटियाला 89.76