jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

एक ही परिवार के 5 शवों के साथ घर में 5 दिन से एक ढाई साल की बच्ची रही

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरू के ब्यादरहल्ली इलाके में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं. इनमें से चार लोग फंदे से लटके मिले, जबकि एक नौ महीने के बच्चे का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला.

पांच दिन ढाई साल की बच्ची पांचों शवों के साथ घर में रही थी

- Install Android App -

शुरूआती जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है. बताया जा रहा है कि पांचों शवों के साथ घर में पांच दिन से एक ढाई साल की बच्ची रह रही थी, जिसे अब बाहर निकाल लिया गया है. वह लगभग अचेत अवस्था में मिली|बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि उसे इलाज और काउंसलिंग की जरूरत होगी| पुलिस ने कहा है कि लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा|

बेटियां अपने पतियों से झगड़ कर घर आ गईं थी

घर के बड़े बुजुर्ग और बच्ची के दादा मधुसागर शंकर सदमे की स्थिति में है. शंकर ने कहा है कि उनकी बेटियां अपने पतियों से झगड़ कर घर आ गईं थी. इस मुद्दे को सुलझाने और उन्हें उनके पतियों के पास वापस भेजने के बजाय, उनकी पत्नी भारती ने उन्हें वापस रहने के लिए प्रोत्साहित रविवार को ही परिवार ने आत्महत्या कर ली थी. शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए थे और फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मौतें पांच दिन पहले हुई हैं.