jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

एनकाउंटर के दौरान ‘ठांय ठांय’ करने वाले SI को मिलेगा वीरता पुरस्कार

मेरठः एनकाउंटर के दौरान मुंह से ‘ठांय ठांय’ बोलकर सुर्खियों में आए एसआई मनोज कुमार को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का मानना है कि एसआई मनोज ने उस समय जो किया वह बहादुरी का काम था, इसलिए उनका नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए डीजीपी को भेजा जाएगा।

- Install Android App -

बता दें कि, असमोली थाने के मंसूरपुर माफी गांव में देर रात वाहनों की चेकिंग जारी थी। इस दौरान गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर वह बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश उन पर फायरिंग करने लगे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके मुताबिक अपराधियों को मौके पर पकड़ने पहुंची पुलिस के दारोगा की पिस्टल जाम हो गई। जिसके बाद उन्होंने मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकाल कर अपराधियों को डराने का प्रयास किया।

क्या कहना है एसपी का?
एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि मेरे सहयोगी एसआई मनोज कुमार ने एक हीरो का काम किया है। विभाग ने इसे सकारात्मक लिया है। एसआई की पिस्तौल जाम होने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुंह से ‘ठांय ठांय’ बोला।