हैदराबाद: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ने गुरूवार को कहा कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में बनी ड्यूक गेंद से खेला जाना चाहिए। उन्होंने एसजी गेंदों की खराब गुणवत्ता पर नाखुशी जतायी जिनका भारत स्वदेश में उपयोग करता है। कोहली विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, ‘मेरा मानना है कि ड्यूक की गेंद टेस्ट क्रिकेट के लिये सबसे उपयुक्त है। मैं दुनिया भर में इस गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश करूंगा। इसकी सीम कड़ी और सीधी है और इस गेंद में निरंतरता बनी रहती है।’ गेंद के इस्तेमाल को लेकर ‘आईसीसी’ के कोई विशिष्ट दिशानिर्देश नहीं हैं और हर देश अलग तरह की गेंदों का उपयोग करता है। भारत स्वदेश में बनी ‘एसजी’ गेंदों का इस्तेमाल करता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ड्यूक जबकि आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका कूकाबूरा का उपयोग करते हैं। कोहली से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि वह एसजी की तुलना में कूकाबूरा से गेंदबाजी करते हुए अधिक बेहतर महसूस करते हैं।
अश्विन की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने इस स्पिनर का समर्थन किया। कोहली ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं। पांच ओवर में गेंद घिस जाती है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था। पहले जिस गेंद का उपयोग किया जाता था उसकी गुणवत्ता काफी अच्छी थी और मुझे नहीं पता कि अब इसमें गिरावट क्यों आयी है।’ उन्होंने कहा, ‘ड्यूक गेंद अब भी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है। कूकाबूरा भी अच्छी गुणवत्ता की होती हैं। कूकाबूरा की जो भी सीमाएं (सीम सपाट हो जाना) है लेकिन उसकी गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जाता है।’
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग
हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा
अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!
एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग...
छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश
भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि...
हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे
सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
