jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

एसडीएम-तहसीलदार को पिस्टल दिखाकर रेत से भरा डंपर ले भागे बदमाश

सीहोर/नसरुल्लागंज। इंदौर रोड पर सोमवार-मंगलवार की रात रेत का अवैध परिवहन करने वाले डंपरों की जांच के दौरान कार में सवार तीन बदमाश एसडीएम और तहसीलदार को पिस्टल दिखाकर रेत से भरा अवैध डंपर ले भागे। अधिकारियों ने नसरुल्लागंज थाने में केस दर्ज कराया है। नायब तहसीलदार एसआर देशमुख के मुताबिक एसडीएम राजेश शुक्ला, तहसीलदार प्रकाशचंद पांडे सहित वे स्वयं और राजस्व अमला देर रात को रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई के लिए निकला था। इंदौर रोड पर स्थित विशाल पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 5514 को रोककर उसमें भरी रेत के संबंध में डंपर चालक से कागजात मांगे। जिस पर जवाब देने की बजाय चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।

जान से मारने की धमकी

अधिकारी डंपर की जप्ती बनाने लगे। इसी दौरान अतरालिया निवासी केदार यादव अपने तीन साथियों के साथ सफेद रंग की बिना नंबर की कार में सवार होकर मौके पर पहुंचा। उसने पिस्टल दिखाकर एसडीएम और तहसीलदार सहित पूरे राजस्व अमले को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी तो कार में सवार लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। उनमें से ही एक बदमाश डंपर तेजी से चलाकर भगा ले गया। जिससे अधिकारी-कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया।

- Install Android App -

होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। रेत माफिया के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-तरुण कुमार पिथोड़े, कलेक्टर