jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

ऐप्पल-सैमसंग पर पुराने फोन जानबूझकर धीमे करने का आरोप, 124 करोड़ रुपए का जुर्माना

इटली की कंज्यूमर अथॉरिटी, इतावली प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण (एजीसीएम) ने ऐप्पल और सैमसंग दोनों को सॉफ्टवेयर जारी करने पर कुल 124 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने जानबूझ कर ग्राहकों के फोन को धीमा करने और उसकी कार्यप्रणाली को बिगाड़ने का आरोप है ताकि वही ग्राहक फिर से नया फोन खरीदें। अथॉरिटी ने ऐप्पल पर 10 और सैमसंग पर 5 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है।

क्या है मामला

- Install Android App -

  • एेप्पल ने सितंबर 2016 से अपने आईफोन-6 के यूजर्स को  सॉफ्टवेयर अपडेट की नोटिफिकेशन भेजी।
  • एेप्पल ने जानबूझकर अपने ग्राहकों को आईफोन की बैटरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी, जिससे सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद उनके फोन की स्पीड कम हो गई और हैंग होने लगा।
  • कंपनी ने पिछले साल सॉफ्टवेयर अपडेट बाद आईफोन आईफोन स्लो होने के कारण यूजर्स से माफी मांगी थी। हालांकि बाद में कंपनी ने बैटरी बदले जाने की लागत कम कर दी थी।
  • इसके अलावा, ऐप्पल ने उपभोक्ता संहिता के अनुच्छेद 22 का भी उल्लंघन किया। इसलिए ए.जी.सी.एम. ने ऐप्पल पर 10 मिलियन यूरो (प्रत्येक उल्लंघन के लिए 5 मिलियन) पर जुर्माना लगाया गया है।

सैमसंग के उल्लंघन में नोट 4 शामिल है

  • सैमसंग ने गैलेक्सी नोट-4 के यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा। एंड्रॉयड का नया वर्जन इंस्टॉल करते ही यूजर्स के फोन स्लो हो गए।
  • कंपनी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि वह इटली के इस फैसले से निराश है। कंपनी ने गैलेक्सी नोट-4 के यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए ही सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। उनका इरादा परफॉर्मेंस घटाने का नहीं था।