jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

ऐसा है ‘शिव’राज्य, दावा करते हैं उत्तम MP का और मृतक को मिलता नहीं शव वाहन

टीकमगढ़: खुद को मध्य प्रदेश की महिलाओं का भाई कहने वाले शिवराज के राज्य का हाल क्या है? ये किसी से छिपा नहीं है। आए दिन यहां बदहाली और अव्यवस्था की तस्वीरें देखने को मिलती है। ऐसी ही शर्मसार करने वाली तस्वीर पलेरा से सामने आई है। जहां एक अभागन बहन को उसकी मौत के बाद शव अस्पताल से घर ले जाने के लिए कोई शव वाहन भी नहीं मिल सका।

दरअसल टीकमगढ़ जिले के पलेरा की 25 वर्षीय महिला मरीन खान की तेज बुखार होने के चलते तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे पलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर्स से उसका शव ले जाने के लिए शव वाहन के लिए कहा तो उन्होंने इससे लिए साफ मना कर दिया।

- Install Android App -

आखिर ‘मरता क्या न करता’ अव्यवस्थाओं और लापरवाह सिस्टम के चलते मजबूरन परिजनों को हाथ ठेले पर शव रखकर ले जाना पड़ा। प्रदेश के स्वास्थ मंत्री रुस्तम सिंह के प्रभार वाले टीकमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अमानवीयता की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं।

वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों ने हर बार की तरह खुद को बचाने वाला बयान दिया है। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर डॉ. महेन्द्र कोरी का कहना है इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और परिजन बिना किसी को बताए हाथ ठेले पर रखकर घर ले गए।