jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

ओडिशा: तूफान के दौरान जन्मी कई बच्चियों का नाम रखा गया ‘तितली’

भुवनेश्वर/बरहामपुरः ओडिशा के तटीय क्षेत्र में आए चक्रवात तूफान की तबाही और निराशा से उभरने के लिए लोग एक अलग ही ढंग से ही प्रयास कर रहे हैं। दरअसल इस तूफान के बाद ओडिशा में कई परिजनों ने अपनी नवजात बच्चियों का नाम इस तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर रखा है। गंजाम, जगतसिंहपुर और नयागढ़ में कई परिवारों ने अपनी नवजात बच्चियों का नाम ‘तितली’ रखा है जिनका जन्म तूफान के आने से कुछ ही समय पहले या इसके बाद हुआ था।
छतरपुर के उप संभागीय अस्पताल में गुरुवार सुबह जुड़वां बच्चियों को जन्म देने वाली पारादीप की 20 वर्षीय अलेमा उनके नाम ‘तितली’ रखना चाहती है। उसने कहा कि मैं अपनी बेटियों के नाम तितली रखना चाहती हूं। इसी तरह प्लूरूगडा की बिमला दास ने भी इसी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और वह उसका नाम तूफान के नाम पर रखना चाहती है। अस्का के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार रात से गुरुवार सुबह 11 बजे के बीच नौ बच्चियों का जन्म हुआ। अस्पताल के डॉ. मोहन बारीक ने कहा कि हमने बुधवार देर रात के बाद जन्मे बच्चों का नाम तितली रखने का फैसला किया है।