jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

कंफर्म : चौथे वनडे से पहले सचिन ही निभाएंगे यह रस्म

मुंबई : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के तहत चौथा मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। 29 अक्तूबर को खेले जाने वाला यह मुकाबला दिन-रात्रि प्रारूप में होना है। ऐसे में बीते दिनों स्टेडियम में मैच से पहले होती एक महत्वपूर्ण रस्म के लिए क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) दुविधा में पड़ गया था। दरअसल मैच शुरू होने से पहले ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में घंटा बजाने की परंपरा है। अब कंफर्म हो गया है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही घंटा बजाकर मैच शुरू करेंगे। बता दें कि इस स्टेडियम में आखिरी बार वर्ष 2009 में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था जबकि पांच नवंबर 2006 को यहां आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी बार वनडे मैच खेला गया था। अब 9 सालों तक चले लंबे विवाद के बाद सीसीआई अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले चौथे वनडे के लिए वानखेड़े स्टेडियम को चुना गया था लेकिन बाद में इसे ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया।