jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

कमलनाथ का बड़ा बयान, ‘बसपा-कांग्रेस का अलग होना BJP को दे सकता है आसान जीत’

भोपाल :  BSP सुप्रीमो मायावती द्वारा आगामी तीन राज्यों के चुनाव में अकेले लड़ने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महागठबंधन को खत्म करने का दोष बीएसपी सुप्रीमो पर मढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए दोनों पार्टियों को साथ आना चाहिए था, इसके लिए बीएसपी ने सीटों के उचित बंटवारे की भी बात की थी, लेकिन वह अभी तक संभव नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि मायावती ने 50 सीटों की मांग की थी। उनकी पार्टी बसपा ने पिछले चुनाव में 2000 से 3000 हजार वोट ही हासिल किए थे। हालांकि बीजेपी को इससे जीत दर्ज करने में मदद मिली थी। इस बार भी अगर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और बसपा का गठबंधन नहीं होता है तो सत्‍तासीन पार्टी को आसान जीत मिल सकती है।