भोपाल: चुनावी साल में नेताओं का घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को कटनी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कांग्रेस में अपनी घर वापसी की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। हाल ही में उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के विरोध और कटनी के विकास पर ध्यान नहीं देने की वजह से भाजपा से इस्तीफा दिया था। सुनील मिश्रा पहले भी कांग्रेस में थे और उन्होंने 2014 में भाजपा की सदस्यता ली थी औऱ कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक बने थे। सुनील ने 27 वर्ष उम्र में पहली बार कांग्रेस से 1985-90 तक मुड़वारा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्हें विधानसभा ने जागरुक विधायक के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
वापसी पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इस घर वापसी को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी और कांग्रेस की दुविधा है, उसे मालूम है किसकी सरकार नहीं बनने वाली है। सरकार बनाने के लिए उन्हें बीजेपी दिखाई देती है। बीजेपी के सहयोग के बिना तो कभी सरकार नहीं बना सके, शायद इसीलिए बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओ की वजह से सरकार बनाने की बात कहते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की सरकार के कामों की वजह से कभी भी सरकार नहीं बना सकते।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
